रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर धामी नाराज, 9 नवंबर तक काम दिखाने के निर्देश
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर तक रोपवे परियोजनाओं का काम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में धामी ने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 15 दिन के भीतर मुख्य सचिव को परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इन परियोजनाओं की दोबारा समीक्षा करेंगे और क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा कार्यदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.