लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने वाराणसी में रोप-वे परियोजना के लिए नजूल की भूमि देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। इसके मुताबिक रोप-वे पायलट परियोजना के लिए चिह्नित नजूल भूमि आराजी संख्या -88 रकबा एक बिस्वा 19 धूर मौजा कोतवालपुरा को वाराणसी विकास प्राधिकरण को देने का फैसला हुआ है। इससे रोप-वे परियोजना के कामों में तेजी आएगी। राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। इससे वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...