वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रोपवे का किराया कम करने की मांग की है। मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चौरसिया, महामंत्री राम भरत ओझा ने कहा कि रोपवे जन साधारण के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य काशी आने वाले तीर्थयात्री और काशी की जनता को सुविधा देना है। अतः रोपवे का किराया ऑटो और टोटो से कम होना चाहिए। तभी यह कामयाब हो पाएगा। कैंट स्टेशन से गोदौलिया ऑटो का अधिकतम 20 रुपये है। जबकि ई रिक्शा चालक 10 से 15 रुपये लेते हैं। रोपवे का किराया कैंट स्टेशन से 50 रुपये प्रस्तावित है। नेताओं ने बताया कि कोई तीर्थ यात्री अगर चार सवारी आ रहा है तो उसको कैंट स्टेशन से गोदौलिया जाने के लिए 200 रुपये देना पड़ेगा। जबकि वह इससे कम किराए में रिजर्व ऑटो गोदौलिया पहुंच जाएगा। रोपवे से गोदौलिया में उ...