रोपनी का समय बीत रहा, लेकिन लैंपसों में अब तक नहीं पहुंचा धान का बीज
घाटशिला, जून 7 -- घाटशिला, संवाददता। घाटशिला समेत आसपास के क्षेत्रों के किसानों को इस वर्ष धान बीज की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोपनी सीजन शुरू होने के बावजूद अब तक किसी भी लैंपस में धान का बीज नहीं पहुंचा है। खेतों में बीज डालने का उपयुक्त समय लगातार निकलता जा रहा है, जिससे किसान खुले बाजार से ऊंची कीमत पर बीज खरीदने को विवश हैं। जानकारी के अनुसार, लैंपसों के माध्यम से किसानों को धान का बीज लगभग 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जाता है, जबकि बाजार में यही बीज 50 से 55 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। ऐसे में किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। घाटशिला प्रखंड में प्रतिवर्ष लगभग 12,500 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है। किसानों को कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए घाटशिला, गालूडीह, मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.