रोन्हे गांव में ठनका से किसान की मौत, मातम
रांची, जून 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा थाना क्षेत्र के रोन्हे घुराटोली गांव में रविवार अपराह्न करीब चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से 52 वर्षीय किसान निस्तर तोपनो की मौत हो गई। बताया जाता है कि निस्तर तोपनो घर से खेत की ओर जा रहे थे। तभी अचानक मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरा और वे उसकी चपेट में आकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना पर मुखिया प्रदीप गुड़िया ने एंबुलेंस मंगाकर उन्हें रेफरल अस्पताल भिजवाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव वालों के अनुसार निस्तर तोपनो किसान थे और खेतीबारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना से गांव में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- कटिहार: ठनका के चपेट में आने से एक की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल्
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.