संवाददाता, जनवरी 4 -- उत्तर प्रदेश के गोंडा में चल रही राष्ट्र कथा के दूसरे दिन सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने बच्चों को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसने उन्हें भावुक कर दिया। उनकी बात सुन बृजभूषण शरण की आंखों में आंसू आ गए। अचानक वह मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। कथा के दौरान करीब एक घंटे तक पूर्व सांसद की आंखों में आंसू भरे रहे। वह रोते दिखाई पड़े। ऋतेश्वर महाराज ने बच्चों को संदेश देते हुए बृजभूषण के दबदबे का जिक्र किया था। उन्होंने कहा- 'इस अवध क्षेत्र में, उत्तर प्रदेश में, भारत में, गोंडा में जब कहते हो 'दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा', तो यहां इसका बाप बैठा है, इसका भी दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।' ऋतेश्वर महाराज की यह बात सुनते ही बृजभूषण फूट-फूट कर रो पड़े। राष्ट्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.