फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल में शनिवार को मानवता भी शर्मसार हो गयी। जब एसएनसीयू के डॉक्टर और स्टाफ ने गंभीर अवस्था में आये एक बच्चे को भर्ती करने में ही लापरवाही बरती। बच्चे की पैदाइश के प्रूफ मांगने में समय लगा दिया। इसके चलते करीब आघा घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- बेहिसाब शुल्क लेकर की लापरवाही, नवजात की हुई मौतजांच के निर्देश सीएमओ आनंद उपाध्याय ने इस गंभीर मामले में जांच के निर्देश दिये हैं। जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के बहोरा गांव निवासी रजनेश कुमार शाक्य अपनी पत्नी नेहा के साथ बीमार 15 दिन के बच्चे को लेकर लोहिया अस्पताल में दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे थे। रजनेश लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में पहुंचे जहां पर डॉक्टर बच्चे के जन्म के कागजात मांगने लगे। इस पर रजनेश...