गिरडीह, अप्रैल 26 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने शनिवार को एनएच-19 के परियोजना निदेशक को पत्र देकर एनएच-19 के सर्विस रोड से अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि एनएच-19 के बगल स्थित इसरी बाजार, डुमरी, निमियांघाट में सर्विस रोड को विभिन्न लोगों द्वारा सामान, गाड़ी, गुमटी, बालू, गिट्टी इत्यादि रखकर अवरूद्ध किया गया है। जिससे सर्विस रोड में आवागमन में भारी कठिनाई होती है। इतना ही नहीं इसके चलते दुर्घटना भी होते रहती है। पत्र में कहा कि इस तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए एनएच-19 के सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। पत्र की प्रतिलिपि डुमरी एसडीएम कार्यालय एवं डुमरी व निमियाघाट थाना को भी दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...