रामगढ़, जून 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भुरकुंडा कोलियरी स्थित संगम आउटसोर्सिंग परियोजना का चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुष मजदूरों ने बैनर और नारों के साथ जुलूस निकालते हुए परियोजना का कार्य ठप करा दिया। आंदोलनकारियों ने रोड सेल को अविलंब चालू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोड सेल बंद रहने के कारण मजदूरों व बेरोजगारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। समिति ने आरोप लगाया कि रोड सेल की अनदेखी कर केवल आउटसोर्सिंग कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो स्थानीय लोगों के हितों के विपरीत है। वक्त...