रामगढ़, अप्रैल 18 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के केबीपी परियोजना प्रबंधन से पचमो पंचायत के ग्रामीणों की 16 सूत्री मांगो को लेकर शनिवार को रहावन ओपी में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता विफल हो गया। ग्रामीणों ने प्रबंधन से जमीन के बदले नौकरी कब तक मिलेगा, जमीन का भौतिक सत्यापन कब होगा, विस्थापित बेरोजगारों को कुशलता के अनुसार रोजगार देने, विस्थापितों को कैंप लगाकर विस्थापन प्रमाण पत्र देने, विस्थापित परिवारों को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा का सुविधाएं देने, सीएसआर के तहत विस्थापित महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराने सहित अन्य मांगो पर चर्चा हुई। जिसमें प्रबंधन ने लगभग सभी मांगो पर सकारात्मक पहल करने की बात कही। यह भी पढ़ें- 72 घंटे का भूख हड़ताल खत्म, वार्ता को नहीं पहुंचा प्रबंधन, सोमवार को चक्का जा...