कोडरमा, जनवरी 3 -- कोडरमा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को कोडरमा थाना क्षेत्र में विशेष रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एमबीआई कुमार शानू यादव एवं जोसफ टोप्पो ने किया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे दोपहिया चालकों को माला पहनाकर उन्हें आने वाले समय में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले संभावित नुकसान और दुर्घटनाओं के जोखिम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एमबीआई कुमार शानू यादव ने बताया कि अभियान के तहत कोडरमा थाना के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी जांच अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाते हुए नहीं पाया गया, जो कि एक सकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.