रोड सेफ्टी को लेकर एआरटीओ ने बैठक
बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी। रोड सेफ्टी को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एआरटीओ श्री राय ने अधिवक्ताओं से रोड सेफ्टी नियमों के पालन, दुर्घटनाओं की रोकथाम और कानूनी अनुभव का लाभ उठाकर आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आरआई बलवंत सिंह यादव, बार अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, दिलीप कुमार गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, दौलता कुमारी, रूबी सिंह, पूर्णिमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.