बदायूं, अप्रैल 13 -- बिजनौर-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के चलते खुदी पड़ी सड़क हादसों का कारण बन रही है। शनिवार रात अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कासगंज जिले के निवासी पवन पुत्र चंद्रपाल और सुदेव पुत्र बाबूराम शनिवार रात थाना उघैती क्षेत्र के गांव करियामई से अपनी अर्टिगा कार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगला तरुऊ गांव के पास हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान सड़क किनारे खुदे गड्ढे में कार चली गई और पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.