कौशाम्बी, मार्च 3 -- सराय अकिल थाने के बहुंगरी गांव के पास 25 फरवरी की दोपहर रोड रोलर से कुचलकर जान गंवाने वाले अज्ञात साइकिल सवार बुजुर्ग की पहचान छह दिन बाद मन्नी लाल (65) के रूप में हुई है। इंटरनेट मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर देखने के बाद मृतक के बेटे ने चौकी पहुंचकर कपड़ों और तस्वीर के आधार पर पिता की शिनाख्त की। पिपरी थाने के बरेठी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता मन्नी लाल पुत्र रामफल 25 फरवरी 2026 को साइकिल से करारी के मुंगौरा गांव स्थित अपनी ब्याही भांजी के घर जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब 11 बजे सरायअकिल के बहुंगरी गांव के समीप प्रयागराज-कौशांबी तपोस्थली मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य में लगे कार्यदायी संस्था 'छात्र शक्ति' के रोड रोलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलि...