कौशाम्बी, फरवरी 25 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल के बहुगरी गांव के सामने निर्माणाधीन फोरलेन में बुधवार को गिट्टी बराबर कर रहे रोड रोलर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रयागराज एयरपोर्ट से लेकर कौशाम्बी तपोस्थली तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। काफी समय से काम चल रहा है। बहुगरी गांव के सामने सड़क निर्माण कार्य चालू है। ठेकेदार गिट्टी गिरवाकर उसको रोड रोलर से बराबर करवा रहा है। बुधवार को करीब 12 बजे आपरेटर रोलर से काम कर रहा था। इसी दौरान कोटिया गांव की ओर से 50 वर्षीय अधेड़ साइकिल से निकला। रोलर चालक की लापरवाही से साइकिल सवार रोलर के नीचे आ गया। कुचल जाने से साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां मौजूद ...