शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। सिधौली विकासखंड के ग्राम शेखूपुर में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिलावरपुर गांव निवासी प्रकाश अपनी पत्नी 60 वर्षीय बुद्धि देवी और 7 वर्षीय पोते प्रदीप के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे बुलंदपुर से सिंगापुर मार्ग पर स्थित ग्राम शेखूपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक रोड रोलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान बुद्धि देवी और उनका पोता प्रदीप रोड रोलर के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.