रोड रेज में युवक को अगवा कर बुरी तरह पीटा, भर्ती
नवादा, मई 16 -- नवादा में रोड रेज में युवक को अगवा कर बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया है। घटना बुधवार को जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जसौली रेलवे क्रॉसिंग के समीप की बतायी जाती है। घायल युवक कुंदन कुमार नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फुलमा गांव के जयराम सिंह का बेटा बताया जाता है। बताया जाता है कि घटना के वकत कुंदन का बड़ा भाई चंदन कुमार ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी बीच एनएच-20 से भीतर कट रूट में ग्रामीण सड़क पर गंगटा मुसहरी मार्ग पर पीछे से आ रहे एक कार ने ट्रैक्टर से साइड मांगा। मुसहरी के आगे जाकर साइड देने पर कार पर सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक चंदन को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.