नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में हुई एक रोड-रेज (सड़क पर झगड़े) की घटना ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिंसा और मारपीट की यह घटना रविवार रात को सड़क पर रॉन्ग साइड से आ रहे दबंगों और एक परिवार के कुछ सदस्यों के बीच हुई थी, इस दौरान वहां दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जो कि बीच-बचाव करने की बजाए आम लोगों की तरह मारपीट की इस घटना का वीडियो बनाते नजर आए। इस मामले को लेकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झगड़ा उस समय शुरू हुआ था, जब गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहा एक वाहन दूसरी कार से टकरा गया था। इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में सवार तीन-चार लोग सड़क पर उतर आए थे और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई थी। इस घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें बीच सड़क हुई इस मारपीट में लोगों को ...