फतेहपुर, मार्च 26 -- विजयीपुर। विजयीपुर-असोथर मार्ग पर किशनपुर थाना के बरैंची गांव के पास बुधवार देर रात बाइक सवार शराब ठेका सेल्समैन अनियंत्रित होकर गिर गया। सिर में चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पत्नी घटनास्थल के पास ही बगल से निकल रहे ट्रेलर के चपेट में आकर घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी 26 वर्षीय राजेश सिंह क्षेत्र के ही थुरियानी मजरा रायपुर भसरौल गांव में देशी शराब ठेका में सेल्समैन था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे ठेका बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। बरैंची गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर पडी गिट्टी में बाइक टकराकर उछल गई जिससे राजेश सिर के बल सड़क में गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.