महोबा, फरवरी 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। लाखों की लागत से लगभग दो सप्ताह पूर्व मरम्मत हुई सड़क पर घास उगने से विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े होने लगे है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कर नौ दो ग्यारह होने का आरोप लगाया है। नगर पालिका क्षेत्र के डिग्गी-मेरापुर तक लगभग 500 मीटर लम्बी सड़क का लगभग दो सप्ताह पहले मरम्मतीकरण किया गया था। पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार ने लाखो की लागत से इस सड़क की मरम्मत करने कार्य सौपा था। जिसमे ठेकेदार द्वारा दिन-रात कार्य किया गया था। घटिया निर्माण के चलते महज दो सप्ताह में ही इस सड़क के किनारे घास उग आई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब ठेकेदार घटिया निर्माण कर रहा था, तो उसे काम बंद करने के लिए भी कहा गया था। मगर संबंधित ठेकेदार रातों-रात सड़क का निर्माण कर नौ दो ग्यारह हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.