गाजीपुर, जनवरी 28 -- जंगीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम विराइच में स्थित रोड मिक्सिंग प्लांट पर तार काटने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ीबाग निवासी यशवंत राय का प्लांट है। जिसकी देखरेख अमिश पाण्डेय और राहुल करते हैं। पीड़ित के अनुसार 26 जनवरी की रात करीब 11 बजे चार व्यक्ति प्लांट परिसर में घुस आए और तार काटने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्लांट मालिक थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दी। जंगीपुर चौकी प्रभारी शिव प्रसाद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.