रोड ब्रेकर पर असंतुलन से महिला गिरी, गंभीर हालत में धनबाद रेफर
जामताड़ा, मार्च 19 -- रोड ब्रेकर पर असंतुलन से महिला गिरी, गंभीर हालत में धनबाद रेफर नारायणपुर,प्रतिनिधि।नारायणपुर-नारोडीह मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के बेलटिकरी (केन्दुवाटांड) गांव के समीप गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी बीमल पंडित अपनी पत्नी सुमित्रा देवी (करीब 45 वर्ष) के साथ बाइक से खरीदारी करने नारायणपुर बाजार गए थे। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलटिकरी (केन्दुवाटांड) गांव के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को पार करते समय बाइक असंतुलित हो गई और सुमित्रा देवी सड़क पर गिर पड़ीं। वहीं हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.