रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल
श्रावस्ती, अगस्त 7 -- श्रावस्ती,संवाददाता। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ओवर स्पीड और डिवाइडर न होने के कारण दुर्घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है। बीती रात इकौना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे 730 के पेटहारिया पुल के पास हुआ, घटना के वाहन चालक मौके से फरार हो गया। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के राजगढ़ गुलरिया निवासी श्याम मनोहर (40) पुत्र राम पदारथ दवा लेने के लिए इकौना गए थे। लौटते समय वह पेटहारिया पुल के पास लघुशंका के लिए सड़क किनारे रुके थे। श्याम मनोहर सड़क पार कर रहे थे तभी कटरा की ओर से इकौना की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे श्याम मनोहर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.