रोड पार कर रही वृद्धा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दम तोड़ा
हरदोई, जून 13 -- टड़ियावां। सीएचसी गेट से निकल कर रोड क्रास कर रही वृद्धा के बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। हरियावां थाने के भदेउरा गांव निवासी सुखलाल की 70 वर्षीय पत्नी सावित्री शनिवार की दोपहर अपनी बेटी सुशीला पत्नी सर्वेश निवासी ग्राम सडिला थाना टड़ियावां के साथ सीएचसी में दवाई लेने आई थी। मृतका के दामाद सर्वेश के मुताबिक वह रोड क्रॉस कर रही थीं। उसी बीच तेज रफ्तार के बाइक सवार ने उसके जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सावित्री बुरी तरह से जख्मी हो गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.