गिरडीह, नवम्बर 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के नावासारी टोल गेट के पास रविवार दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में दुधीटांड़ की महिला निकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दुधीटांड़ की निकी कुमारी अपने दो बच्चों के साथ गिरिडीह शहर जाने के लिए ऑटो पकड़ने के लिए टोल के पास सड़क पार कर रही थी। इस बीच बेंगाबाद से गिरिडीह की ओर तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने उसे ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में वह सड़क पर गिर पड़ी। बाइक के पहिया से महिला का पैर कुचल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है जबकि दोनों बच्चों को कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बाइक को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार कर्णपुरा का बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.