रांची, फरवरी 17 -- रांची। डोरंडा कुम्हार टोली निवासी बालेश्वर प्रसाद चौरसिया की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अरविंद कुमार ने डोरंडा थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा है कि उनके पिता डोरंडा छप्पन सेठ चौक के पास दुकान से शौच के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बालेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...