रोड पर बड़ी गिट्टी डालकर भूल गए साहब, राहगीर हो रहे परेशान
संतकबीरनगर, जून 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में विकास खण्ड सेमरियावा क्षेत्र के बूधा कला गांव के मार्ग पर ठेकेदार ने लगभग एक माह पूर्व सड़क निर्माण के लिए गिट्टी डालकर कार्य शुरू किया था। तब लोगों ने राहत मिलने की उम्मीद जताई थी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लोगों को गिट्टी वाली सड़क पर आवागमन करना पड़ रहा है। अक्सर लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिम्मेदार लोग लापरवाह बने हुए हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बूधा-सरैया सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया। उसके बाद कार्यदायी संस्था ने सड़क पर गिट्टी डालने का कार्य शुरू किया तो लोगों में काफी खुशी थी। सभी को लग रहा था कि अब इस सड़क पर लोगों को आवागमन की समस्या का सामना न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.