वाराणसी, मई 1 -- रोहनिया। जगतपुर में गुरुवार रात रोड पार करते समय कार की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर में बहन के घर से लौटते समय घटना हुई। रोहनिया थाना क्षेत्र के मनियारीपुर निवासी 42 वर्षीय पूर्व प्रधान सत्येंद्र कुमार पटेल उर्फ खखन्नू अपनी बहन बैरवन, मोहन सराय के घर से लौट रहे थे। जगतपुर के पास रोड पार करते समय मोहनसराय से बनारस की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। पूर्व प्रधान को तीन लड़की व एक लड़का है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.