मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। वार्ड का नाम पक्का पोखरा मगर यहां की चौहान बस्ती में न कोई रोड पक्की दिखती है न पानी-बिजली आपूर्ति का इंतजाम ही पक्का है। सफाई व्यवस्था भी धड़ाम है। बाशिंदों के मुताबिक कई बार की शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। सिस्टम की बेरूखी से मोहल्ले का विकास बाधित है। इस माहौल में भी कुछ बेहतर होने की उम्मीद टिमटिमा रही है तो यह नागरिकों का धैर्य ही है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव से घिरे लोगों को नगरपालिका प्रशासन से संवेदनशीलता की दरकार है। नगर के पक्का पोखरा वार्ड की चौहान बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। 1500 की आबादी वाले मोहल्ले में 'हिन्दुस्तान' से बातचीत के दौरान सर्वजीत पाण्डेय ने कहा, वर्षों से लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कभी तो प्रशासन उनकी सुध लेगा और चौहान बस्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.