गिरडीह, मार्च 13 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर क्षेत्र के सिनेमा रोड के पीछे रामनगर मोहल्ले में पैभर ब्लॉक रोड निर्माण में भारी अनियमितता की शिकायत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय संथालिया सड़क का जायजा लेने पहुंचे। जहां संथालिया ने नवनिर्मित सड़क की बदहाली को देख भड़क उठे। उन्होंने कार्य किये संवेदक भागवत पंडित को मौके पर बुलाया तथा संथालिया ने संवेदक से पूछा कि क्या यह पैभर ब्लॉक सड़क सही बनाया गया है। सड़क की साइड की ढलाई उखड़ कर बिखरी हुई थी। पैभर ब्लॉक पर चलने से पैभर ब्लॉक हिल रहा था। जिस पर संवेदक ने गलती स्वीकार की । वहीं संथालिया पुनः रोड को उखाड़ कर बेहतर ढंग से बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे से ऐसी गलती ना हो इसका ध्यान रखा जाये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.