गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सलैया रेलवे स्टेशन के समीप प्रस्तावित एप्रोच रोड के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने धनबाद मंडल के डीआरएम को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने व प्रक्रिया में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। यह भी पढ़ें- बखरी में बाईपास सड़क व ओवरब्रिज निर्माण की कवायदसड़क की महत्वता मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डीआरएम को भेजे गए पत्र में कहा कि यह मार्ग गांडेय एवं जमुआ विधानसभा क्षेत्र सहित हजारों लोगों के लिए जीवनरेखा के समान है। चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम व सुरक्षित होगा। बता दें कि पूर्व रेलवे कोलकाता के जेडआरयूसीसी सदस्य एवं भाजपा नेता मुकेश क...