घाटशिला, जुलाई 4 -- मुसाबनी, संवाददाता। बागजाता माइंस में रोजगार की मांग को लेकर बाकड़ा मदन टोला में बारियार टुडू, उनके भाई मदन टुडू द्वारा रास्ता रोके जाने के कारण बागजाता माइंस में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा। बारियार टुडू के अनुसार, सड़क उनके रैयती जमीन से होकर जाती है, ऐसे में उन्हें एवं उनके परिवार के सदस्यों को नियमित रूप से रोजगार मिलना चाहिए। टेंडर खत्म होने के कारण काम से बैठाए गए बारियर टुडे एवं उनके भाई अपने परिवार के साथ बाकड़ा मदन टोला में गुरुवार सुबह की पाली से सड़क जाम कर यूसीआईएल के वाहनों को बागजाता माइंस जाने से रोक दिया, इसके कारण जादूगोड़ा से मेट, फोरमैन एवं अधिकारी को लेकर बागजाता माइंस जाने वाले वाहन माइंस नहीं जा सके। इससे माइंस का परिचालन ठप हो गया, ड्यूटी करने के लिए माइंस पहुंचे ठेका मजदूर...