रोड जाम व जेई से अभद्रता के आरोप में पांच पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जून 9 -- थाना क्षेत्र के कटिया बुजुर्ग गांव में ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद रोड जाम करने और जूनियर इंजीनियर (जेई) से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार आठ जून की शाम करीब चार बजे कटिया बुजुर्ग गांव में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर को हटवाकर अपनी मांग के अनुसार 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा लिया। इसके साथ ही सड़क जाम कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई तथा मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
पुलिस की कार्रवाई इस संबंध में जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार ने कोतव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.