गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादनगर, संवाददाता। मोदीनगर में बढ़ते अपराध के खिलाफ निवाड़ी थाने के सामने रोड जाम करने के मामले में 40 किसान नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने के उपनिरीक्षक की ओर से यह रिपोर्ट कराई गई है। मंगलवार को बढ़ते अपराध के खिलाफ किसान नेताओं ने निवाड़ी थाने में पहुंचकर हंगामा किया था। इस दौरान किसान नेता ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे और उन्होंने थाने के सामने ट्रैक्टर लगाकर निवाड़ी-धौलड़ी मार्ग जाम कर दिया था। लंबे समय तक रोड जाम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। इसके बाद थाने के उपनिरीक्षक ने समझा बुझाकर किसान नेताओं को सड़क से हटाया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मामले में थाने के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार की तरफ से लोगों के खिलाफ रोड जाम कर लोगों को परेशान करने की धारा में रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.