रोड चौड़ीकरण को लेकर जमीन मापी शुरू
बोकारो, अक्टूबर 2 -- फुसरो। फुसरो-जैनामोड़ रोड चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को लेकर जमीन की मापी शुरू कर दी गई है। पिछरी दक्षिणी पंचायत के बूटनाडीह में सड़क की दोनों ओर जमीन की मापी की गयी। अमीन ने सड़क के मध्य से दोनों ओर 40 फीट की दूरी पर स्थित जमीन को चिह्नित किया। इस दौरान कई घरों और चहारदिवारी पर निशान लगाये गये। संवेदक के इंजीनियर एसके सिन्हा ने बताया कि क्लासिक इंडी कॉम द्वारा सड़क की जमीन की मापी करायी जा रही है। सड़क चौड़ीकरण कार्य करीब डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। कर्मी रमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.