मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलहा जलालपुर तिरहुत नहर बांध पर गुरुवार को रोड ग्रेडर प्लेनर मशीन से कुचलकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक मो. मंजूर का पुत्र मो. आरिफ था। घटना से आक्रोशित लोगों ने ढोली-पूसा सड़क पर द्वारिकानगर के समीप शव रख दिया। टायर जलाकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को बाइक से पीछा कर पकड़ लिया। उसे रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में चालक भागलपुर निवासी उदय कुमार (25) को एंबुलेंस की मदद से मुशहरी पीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि सड़क निर्माण के लिए जमीन समतल किया जा रहा था। इसी दौरान मासूम दौड़ते हुए रोड ग्रेडर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.