कन्नौज, फरवरी 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत जीटी रोड इस्माइलपुर के समीप बाइक की टक्कर से एक पैदल रोड क्रॉस करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब कि बाइक सवार युवक घायल हो गया। रविवार की देर शाम ग्राम इस्माइलपुर निवासी अशोक कुमार बाथम (48) पुत्र रामलाल घर से पैदल कुछ घरेलू सामान लेने दुकान पर जा रहे थे। तभी सड़क क्रॉस करते समय पीछे से बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इसके बाद अशोक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। इलाज के लिए बाइक सवार युवक को उसके परिजन किसी अन्य अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक मौके पर पड़ी है। जब कि गंभीर रूप से घायल ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.