जौनपुर, मार्च 18 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोहनी गांव में बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के विरोध में लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।ग्रामीणों का कहना है कि जलालपुर-केराकत मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत सोहनी तक जाने वाली सड़क पिछले करीब 10 वर्ष से बदहाल पड़ी है। बारिश के दिनों में स्थिति और दयनीय हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हुए और हाथ उठाकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में...