गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को फूड सेफ्टी व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व्हीकल जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ठेला, खोमचा तथा सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचनेवाले दुकानदारों के खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करेगा। विशेषकर गुपचुप, चाट, छोला, फास्ट फूड एवं अन्य खुले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच करेगी, ताकि आमजनों को मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके। डीसी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क किनारे बिकनेवाले खाद्य पदार्थों का सेवन बड़ी संख्या में बच्चे, युवा एवं आम नागरिक करते हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों...