संभल, फरवरी 4 -- थाना क्षेत्र की चौकी नरौली अंतर्गत जनैटा के पास हुए सड़क हादसे में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वादी नुकुल पुत्र महेश, निवासी दौसा बदरपुर, मोदीनगर (जिला गाजियाबाद) ने तहरीर में बताया कि उनकी डीसीएम गाड़ी गाजियाबाद से पेंट का सामान लेकर चंदौसी की ओर आ रही थी। जैसे ही वाहन जनैटा के पास पहुंचा, सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वादी की तहरीर के आधार पर सोमवार को अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.