बुलंदशहर, मई 27 -- जेवर की तरफ से रोड़ी लदा ट्रोला बुधवार सुबह करीब पांच बजे खुर्जा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जंक्शन मार्ग पर न्यूशिवपुरी कालोनी के निकट ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जाकर टकरा गया। ट्रक के अनियंत्रित होने के दौरान कई राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...