हरिद्वार, सितम्बर 23 -- कुंभ मेले की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को रोड़ी-बेलवाला और शोल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन, आकस्मिक निकासी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हाथी पुल से शिवसेतु होते हुए धनुष पुल तक विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कुंभ की सड़कों और मेला भूमि के काम में तेजीनिरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने पुलों और घाटों के अनुरक्षण, नए घाटों के निर्माण तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी के अधिकारियों को यूआईआईडीबी के अंतर्गत हरकी पैड़ी और रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास से जुड़े सभी प्रमुख कार्य आगामी कुंभ मेले से प...