हरिद्वार, फरवरी 26 -- रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय में यूरिनल उपयोग पर शुल्क वसूली की पुष्टि होने पर नगर निगम ने सुलभ इंटरनेशनल पर जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। नगर निगम टीम ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय में मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें गड्ढा पार्किंग के निकट संचालित शौचालय में यूरिनल के लिए शुल्क वसूली की पुष्टि हुई। इसे अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए निगम ने दंडात्मक कार्रवाई की। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने कहा कि नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। कहा कि निगम प्रशासन ने शहर के सभी अनुबंधित सार्वजनिक शौचालय संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि यूरिनल उपयोग के लिए किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.