हरिद्वार, फरवरी 17 -- नगर निगम और कुंभ मेला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अफसरों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को इससे पहले चेतावनी जारी की गई थी। लेकिन, दोबारा कब्जे की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के अनुसार, भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने चेताया कि दोबारा अतिक्रमण पर सामान जब्त करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा और वरिष्ठ लिपिक आदित्य तेश्वर सहित कई अफसर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...