हरिद्वार, जून 24 -- नगर निगम ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र और आसपास के गंगा घाटों पर बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर करीब 120 अस्थायी अतिक्रमण हटाए। इस दौरान अवैध रूप से लगाए गए खोखे, टीन शेड, ठेलियां और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाने के साथ अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अतिक्रमण हटाने वाली टीम के प्रभारी आदित्य तेश्वर समेत निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि रोड़ीबेलवाला और घाट क्षेत्रों में बढ़ते अस्थायी अतिक्रमणों के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- रोड़ीबेलवाला और घाटों से हटाए 120 अस्थायी अतिक्रमण इसे देखते हुए सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण म...