काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर, संवाददाता। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल सुविधाओं पर नाराजगी जताते हुए सरकार से शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे। रविवार को जारी विज्ञप्ति में अलका पाल ने कहा कि लंबे समय से रोडवेज बस स्टेशन को स्थानांतरित किए जाने की चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं हुआ है। इस कारण वर्तमान बस स्टेशन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टेशन की चारदीवारी और टॉयलेट टूटे हुए हैं, जबकि भवन भी जर्जर हालत में पहुंच चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान परिसर में जलभराव की समस्या यात्रियों और कर्मचारियों के लि...