मऊ, दिसम्बर 10 -- मऊ, संवाददाता। रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य के कारण अधिकतर ट्रेनों विलंबित होने और रुटमार्ग परिवर्तित होने से मऊ डिपो पर रोडवेज यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया। इसके कारण रोडवेज यात्रियों को बसों में चढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। मऊ डिपो से होकर पचास से अधिक रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन रेलमार्ग के दोहरीकरण का कार्य चलने के कारण अधिकतर ट्रेनों का रुट मार्च परिवर्तित कर दिया गया है। साथ ही साथ अधिकतर ट्रेनों अपने निर्धारित समय से विलंबित चल रही है। ऐसी स्थिति में अब अधिकतर यात्री रोडवेज बसों से गतंव्य तक की यात्रा कर रहे हैं। मऊ डिपो पर लखनऊ के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री सदानंद, प्रेम कुमार, लक्ष्मण ने बताया कि इस समय रोडवेज ब...