वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी। परिवहन निगम (वाराणसी रीजन) में चयनित 15 महिला परिचालकों को डिपो स्तर पर तैनाती दे दी गई। इनमें गाजीपुर डिपो को दो, चंदौली को छह, जौनपुर डिपो में तीन और सोनभद्र डिपो में चार संविदा परिचालक को तैनात किया गया है। प्रोबेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। 9 जनवरी को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में लगे रोजगार मेले में 21 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रपत्रों की सत्यापन के बाद 15 महिलाओं को पात्र घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...