आगरा, मार्च 22 -- महिला सशक्तीकरण व महिला सम्मान की दिशा में रोडवेज ने बड़ी पहल की है। रोडवेज में संविदा पर महिला अभ्यर्थियों की भर्ती निकाली गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज बसों में संविदा परिचालक बनने को रोजगार मेला 1 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, 96, ग्वालियर रोड पर लगेगा। इंटर पास, सीसीसी प्रमाण पत्र होना चाहिए। आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एनसीसी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट/गाइड के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र, एनएसएस प्रमाण पत्र वाली महिलाओं को प्राप्तांकों में पांच प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.