मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- रोडवेज की ओर से 250 पदों पर संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, लाजपत नगर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। कक्षा आठ पास अभ्यर्थी इस मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने के लाइसेंस के अलावा न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह से कम नहीं होनी चाहिए। क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि संविदा चालकों को 2.20 रुपये प्रति किमी के आधार पर पारिश्रमिक दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...